Agriculture Knowledge for Everyone

bittergourd hybrid seed Tag

Hybrid seed production technology in Bittergourd संकर बीज (hybrid seed) उत्‍पादन फसल के लिए चयनित खेत स्‍वैछिक रूप से उगने वाले पौधों से मुक्‍त होना चाहिए। खेत की मिटटी बुलई दोमट या दोमट व उपजाऊ होनी चाहिए। खेत समतल तथा उसमें जल निकास व्‍यवस्‍ाथा के साथ सिचाई की समुचित व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। जलवायू (climate):  करेले को गर्मी एवं वर्षा दोनो मौसम में उगाया जा सकता है। परन्‍तु संकर बीज उत्‍पादन के लिए शुष्‍क, गर्म जलवायु (dry hot climate) अच्‍छी होती है क्‍योकि तब कीडों व रोगों का प्रकोप कम होता है।  फसल में अच्‍छी बढवार,पुष्‍पन व फलन के लिए 25 से 35 डिग्री सें.ग्रेड का ताप अच्‍छा होता है। बीजों के जमाव के लिए 22 से 25 डिग्री सें.ग्रेड का ताप अच्‍छा होता है बीज स्रोत (Seed source):  पैतृक जननो के बीज सम्‍बधित कृषि अनुसंधान संस्‍थान या कृषि विश्‍वविद्यालय से ही लेने चाहिए। पृथक्‍करण दूरी (Isolation):  संकर बीज फसल खेत करेले की अन्‍य किस्‍मों, उक्‍त संकर की व्‍यवसायिक फसल तथा करेले की अन्‍य प्रजातियों जैसे वालसम ऐपल, ककरोल और जंगली करेले से न्‍यूनतम 1000 मी. की दूरी होनी चाहिए। अगर नर व मादा पैतृकों की बुवाई अलग अलग खन्‍डो में की गयी है तो उनके बीच कम से कम 5 मी. की दूरी आवश्‍यक है । पुष्‍प जैविकी (Flowral morphology):  करेला उभयलिंगाश्री पौधा है, नर व मादा फूल एक ही...