Agriculture Knowledge for Everyone

bumper wheat Tag

 गेहूं की प्रचुर फसल के लिए वि‍शेषज्ञ सलाह  1. यदि खेत पूर्ण रूप से समतल नही है तो लेज़र लैंड लेवेलेर की सहायता से खेत को समतल कर लेना चाहिए| कम पानी उपलब्धता की स्तिथि में भी समतल खेतो में फसल रक्षक सिंचाई की जा सकती है | यदि प्रयाप्त सिंचाई जल उपलब्ध भी है तो खेत समतलीकरण पानी, सिंचाई का समय, बिजली इत्यादि बचाने और पैदवार बढ़ाने में मददगार साबित होता है | 2. यदि खेत में नमी कम है तो बिजाई से पहले बीज को पानी में भिगोकर फिर सुखाकर (नल के पानी में रात भर भिगोकर) उपयोग करें। यह प्रकिर्या जिसे बीज प्रईमिंग कहते है,  अंकुरण की सुविधा प्रदान करेगा और कम नमी होने की स्तिथि में भी बेहतर फसल अंकुरण एवं बडोतरी में मदद करेगा। 3. बिजाई करते समय बीज को उचित गहराई पर रखें जहां अंकुरण के लिए पर्याप्त नमी उपलब्ध हो, अन्यथा बीज की सम्पूर्ण मात्रा का अंकुरण नही होगा। इससे खेत में प्रयाप्त पौध संख्या नही रहेगी | प्रयाप्त पौध संख्या नही होने की स्तिथि में पैदावार में भारी गिरावट आती है | 4. मिट्टी की सतह से वाष्पीकरण की प्रकिर्या के द्वारा नमी का नुकसान लगातार होता रहता है, इसे रोकने के लिए बुवाई के बाद या पहले मल्च के रूप में फसल अवशेषों का उपयोग करें । फसल अवशेष...