Agriculture Knowledge for Everyone

climate Tag

Adverse effects of flood and measures to prevent it आसाम और बिहार मे हर साल बाढ़ की वजह से करीब अनेक लोग मारे जाते है। पि‍छले साल 45 लाख से ज्यादा लोग इससे सीधे प्रभावित हुए थे। इस साल 2020 मे भी वही परिस्‍थि‍ति‍ है, हालत बत से बत्तर हो गई है। लाखों लोगों की जिंदगी पर इससे फर्क पड़ा है। उत्तरी बिहार की 76% आबादी बाढ़ की तबाही के आवर्ती खतरे मे है और बिहार के भोगोलिक क्षेत्रफल का लगभग 73.06% भाग बाढ़ से प्रभावित हुआ है।  आसाम हमेशा से भारत मे सबसे ज्यादा बाढ़ से ग्रस्त रहने वाला राज्य रहा है, इसके पीछे का मुख्य कारण आसाम से गुजरती नदी ब्रह्मपुत्र है, यह नदी एक बहुत ही अस्थिर नदी है, जो की अपनी दिशा को बहुत ज्यादा बदलती है। इसका अस्थिरता के पीछे का कारण एक बड़ा भूकंप था जो की सन् 1950 मे आसाम मे आया था। सन् 1950 से 2010 तक करीब 12 मुख्य बाढ़ आसाम मे आई है, तथा पिछले की सालों मे बाढ़ आने की तीव्रता भी ज्यादा देखी गई है। बाढ़ की ज्यादा तीव्रता तथा बाढ़ आने की संख्या मे वृद्धि के कुछ मुख्य कारण है :- बड़े पैमाने पर जंगलों से पेड़ों का काटा जाना। अनियोजित विकास जो की बाढ़ के मैदानों और आद्र.भूमि पर अतिक्रमण के तहत...

Compilation of meteorological data and their importance in agricultural research कृषि मौसम विज्ञान वह विज्ञान है जिसमे मौसम और जलवायु विज्ञान के आंकड़ों (डेटा) व नियमों का उपयोग कृषि उत्पादन में गुणात्मक और मात्रात्मक सुधार के लिए किया जाता है । विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार जलवायु संबंधी सामान्य गणना के लिए ने कम से कम 30 वर्षों के मौसम के आंकड़ों की आवशयकता होती है। उदाहरण के लिए ≥ 30 वर्षो के तापमान का औसत उस स्थान के लिए सामान्य तापमान कहलाता है। कृषि संबंधी जानकारी में न केवल फसलों की वृद्धि और विकास बल्कि फूलों की खेती, कृषि और पशुधन के हर चरण के तकनीकी कारक इत्यादि शामिल है । इसके अलावा, मौसम संबंधी जानकारी का उपयोग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि और प्राकृतिक आपदा में कमी तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु स्थायी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका में किया जाता है । आंकड़ों का संग्रह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कृषि मौसम और जलवायु डेटा तंत्र (सिस्टम) का आधार है । फसलों में कृषि कार्यो के निर्णय लेने में, सिंचाई प्रबंधन, कीट/ रोग नियंत्रण, कटाई इत्यादि के विश्लेषण में आवश्यक हैं । व्यवस्थित तथा विश्लेषित मौसम संबंधी आंकड़ों को सांख्यिकीय विश्लेषण द्वारा कृषि अनुसंधान मे लाया जा सकता है । अन्य उद्योगों के विपरीत, मौसम...