Agriculture Knowledge for Everyone

gaillardia ki kheti Tag

गेलार्डीया की उन्नत खेती  मानव जीवन में फूलो का जो महत्व है, वो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है | मानव जीवन की शुरुआत फूलो के साथ होती है, मानव फूलो के साथ रहता है तथा मरता भी फूलो के साथ ही है | मानव जीवन में फूलो का उपयोग कई रूपों में किया जाता है | फूलो के उपयोग धार्मिक रीती रिवाजो में घर आँगन को सजाने में तथा मानव शरीर को सजाने के लिए भी किया जाता है | भारत में फूलो की खेती की अपार संभावनाएं है ऐसे में यदी किसान भाई अन्य फसलों के साथ साथ फूलो को भी उगाते है तो किसानो को अधिक मुनाफा हो सकता है | गेलार्डिया मौसमी पुष्पों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है | गेलार्डिया को शर्दी, बरसात तथा गर्मी तीनो ही मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है | गेलार्डिया की बुवाई फरवरी-मार्च में करने पर फूल गर्मियों में, मई-जून में बुवाई करने पर फूल बरसात में तथा सितम्बर-अक्टुम्बर में बुवाई करने पर शर्दियो में फूल प्राप्त कर सकते है | जलवायु एवं भूमि गेलार्डिया को खुले आसमान के नीचे अच्छे से उगाया जा सकता है | गेलार्डिया से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए अच्छी धुप, तथा वायु संचार होना चाहिए | गेलार्डिया के लिए गहरी मृदा अच्छी होती है,...