Agriculture Knowledge for Everyone

indoor plants Tag

Maintenance of Potted Plants for Interiorscaping शहरों मे रहने वाले लोग 60 प्रतिशत समय भवनों के अंदर बिताते  हैं, जिसके फलस्वरूप आंतरिक वायु व ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। रोज़मर्रा मे उपयोग होने वाली गृह उपयोगी वस्तुए जैसे फर्नीचर, मोबाइल, टेलीविज़न, कंप्यूटर,  सौन्दर्य प्रसाधन इत्यादि वातावरण मे अत्यंत वाष्पशील पदार्थ छोड़ते रहते है जो कि वायु प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं । इस प्रदूषण के कारण बहुत से रोग जैसे, दमा, हृदय रोग, रक्तचाप, मानसिक रोग एवं कैंसर जैसे भयानक रोगों को बढ़ावा मिलता है। अत: आंतरिक वायु प्रदूषण एक चुनौती तथा पर्यावरण सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है। शहरों में वानस्पतिक आवरण कि कमी होती जा रही है इसलिए भवनों, कमरों, बरामदों, आदि में सजावटी एवं पुष्पीय  पौधों को लगाने की  आवश्यकता है जो कि कमरों को आकर्षक व  रंगमय बना दें  तथा वायु प्रदूषण को भी नियंत्रित करे।  नासा (NASA) द्वारा किए गए अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि एक 10 x 10 फुट के कमरे का प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए दो गमले वाले पौधे पर्याप्त होते हैं। गमले वाले पौधों को खिड़कियों, बालकनी, बरामदे, रसोई एवं स्नानागृह में लगाया जा सकता है। खिड़कियों तथा रोशनी वाली जगह पर फूल वाले पौधों तथा छायादार जगहों पर पत्तिनुमा पौधों को लगाया जा सकता हैं। रसोई एवं स्नानगृह  के...