Agriculture Knowledge for Everyone

late sown wheat Tag

गेंहू की पछेती बुबाई में पैदावार बढ़ाने के लिए मिश्रित शाकनाशियों का उपयोग  खरपतवार कृषि-पारिस्थितिक तंत्र में अवांछित पौंधें हैं जो सीमित संसाधनों के लिए फसलों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं जिसके परिणामस्वरूप फसल पैदावार और किसानों की आय में कमी आती है। देर से बोए गए गेहूं में, मिश्रित प्रकार के खरपतवार के कारण गेंहू की उपज में 34.3 प्रतिशत तक की कमी पाई गई, जिससे नत्रजन, पासफोरस और पोटाश की क्रमश: 2.57, 0.43 और 1.27 प्रतिशत की हानि पाई गई है। एक आंकलन के अनुसार खरपतवार नियंत्रण की औसतन लगत रु 6000 प्रति हेक्टेयर खरीफ ऋतु में और रु 4000 प्रति हेक्टेयर रबी ऋतु में आंकी गयी है जो कुल फसल लगत की लगभग 33 प्रतिशत और 22 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। इसलिए, एक कुशल खरपतवार प्रबंधन फसल पूरे फसल चक्र के दौरान सभी प्रकार के खरपतवारों को नियंत्रित करके तथा संसाधनों के समुचित उपयोग से, उत्पादन की लागत और खरपतवारों के द्वारा होने वाली हानियों को कम / नियंत्रित करके, उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। गेहूं से जुड़े खरपतवारों को नियंत्रित करने के लिए कई प्रकार के शाकनाशियों का उपयोग किया जाता है, लेकिन ये शाकनाशी जटिल खरपतवारों को नियंत्रित करने में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं पाए गए हैं। इसलिए, गेहूं के खेतों में प्रबल...