15 May मक्का के 11 प्रमुख रोगों की पहचान
Identification of 11 Major Disease of Maize crop. मक्का की फसल के रोगों की सटीक पहचान उन रोगों के नियंत्रण को आसान बनाता है । यहां प्रस्तुत जानकारी किसानों को मक्का रोग की पहचान समय पर और सही तरीके से करने मे सहायक हो सकती है। चित्र पर क्लिक करने से चित्र बडा होगा जो सही निदान के लिए सहायक हो सकता है। 1. Brown Spot disease (मक्का का भूरा धब्बा रोग) मक्का मे इस रोग में पत्तों की मध्य शिरा, शीथ, तने व भुट्टौं के बाहरी छिलकों पर छोटे छोटे पीले धब्बे दिखाई देते हैं जोकि बाद में मिलकर बडे गोल भूरे रंग के हो जाते हैं। 2. Brown Stripe Downy Mildew (मक्का का ब्राउन स्ट्राईप डाउनी मिल्डयू) इस रोग में पत्तियों की शिराओं के मध्य में हल्के हरे या पीले रंग की पट्टियॉ बनती हैं। पत्तियों की निचली सतह पर सफेद फफूंद नजर आती है। बचाव के लिए प्रति किलोग्राम बीज को 2.5 ग्राम मेटालेक्सिल से उपचारित करें। 3. Philippine Downy Mildew (फिलिपाईन डाउनी मिल्डयू) प्रारम्भिक अवस्था में पत्तियों पर पीले रंग की धारियां नजर आती हैं। रोकथाम के लिए 100 लीटर पानी में 200 ग्राम मेन्कोजेब घोलकर छिडकाव करें। 4. Turcicum Leaf Blight (टर्सिकम लीफ ब्लाइट) रोगी पौधे की निचली पत्तियों लम्बे चपटे स्लटी या भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं जो धीरे-धीरे उपर की ओर बढ़ते...