Agriculture Knowledge for Everyone

meteorological data] agriculture meteorology Tag

Compilation of meteorological data and their importance in agricultural research कृषि मौसम विज्ञान वह विज्ञान है जिसमे मौसम और जलवायु विज्ञान के आंकड़ों (डेटा) व नियमों का उपयोग कृषि उत्पादन में गुणात्मक और मात्रात्मक सुधार के लिए किया जाता है । विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार जलवायु संबंधी सामान्य गणना के लिए ने कम से कम 30 वर्षों के मौसम के आंकड़ों की आवशयकता होती है। उदाहरण के लिए ≥ 30 वर्षो के तापमान का औसत उस स्थान के लिए सामान्य तापमान कहलाता है। कृषि संबंधी जानकारी में न केवल फसलों की वृद्धि और विकास बल्कि फूलों की खेती, कृषि और पशुधन के हर चरण के तकनीकी कारक इत्यादि शामिल है । इसके अलावा, मौसम संबंधी जानकारी का उपयोग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि और प्राकृतिक आपदा में कमी तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु स्थायी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका में किया जाता है । आंकड़ों का संग्रह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कृषि मौसम और जलवायु डेटा तंत्र (सिस्टम) का आधार है । फसलों में कृषि कार्यो के निर्णय लेने में, सिंचाई प्रबंधन, कीट/ रोग नियंत्रण, कटाई इत्यादि के विश्लेषण में आवश्यक हैं । व्यवस्थित तथा विश्लेषित मौसम संबंधी आंकड़ों को सांख्यिकीय विश्लेषण द्वारा कृषि अनुसंधान मे लाया जा सकता है । अन्य उद्योगों के विपरीत, मौसम...