Agriculture Knowledge for Everyone

rural energy Tag

Bio-Gas Plant: Energry source of rural India भारत में लगभग 250 लाख पशुधन है  जिनसे लगभग 1200 लाख टन अपशिष्ट पदार्थ का उत्पादन होता है । आम तौर पर  इस पशुधन अपशिष्ट का उपयोग खाना पकाने के ईंधन के रूप में ग्रामीण परिवारों द्वारा किया जाता है, लेकिन अभी भी पशुधन अपशिष्ट को ग्रामीणों द्वारा पूर्ण रूप से उपयोग में नहीं लिया जा रहा है ओर अपशिष्ट का एक बहुत बड़ा हिस्सा व्यर्थ हो जाता है । जो कि  बायोगैस संयंत्र द्वारा प्रभावी रूप से संसाधित (Processed) किया जा सकता है | बायोगैस संयंत्र एक ऐसा संयंत्र है जो पशुधन अपशिष्ट का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करता है ओर साथ ही साथ ग्रामीण भारत के लिए ऊर्जा का उत्पादन करता है । बायो गैस (Bio-Gas) बायोगैस ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में लोकप्रिय है ।बायोगैस (Biogas) वह गैस मिश्रण है जो आक्सीजन की अनुपस्थिति में जैविक सामग्री के विघटन से उत्पन्न होती है। यह सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा की तरह ही नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। यह पशुओं और स्थानीय रूप से उपलब्ध अपशिष्ट पदार्थों से पैदा की जा सकती है। जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रो में खाना पकाने और प्रकाश व्यवस्था के लिए ऊर्जा की आपूर्ति को पूरा करता है, साथ ही बायोगैस तकनीकी अवायवीय पाचन (anaerobic digestion) के बाद उच्च गुणवत्ता  वाला खाद प्रदान करता है जो कि सामान्य उर्वरक की...