Agriculture Knowledge for Everyone

Vertisols Tag

Subsurface Drainage Technology for Reclamation of Waterlogged Saline Vertisols पहले देश मे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध न होने के कारण देश में फसल की उत्पादकता उसकी संभावित उपज से बहुत कम थी । उत्‍पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से देश के अलग अलग हिस्सों में नहरों का विस्तृत जाल बिछाकर सिंचाई का प्रबंध किया गया। हालाँकि यह पानी क्षेत्र मे प्रचलित फसल की जरूरत पूरी करने के लिए दिया गया था लेकिन ज्यादा पैमाने पे पानी की उपलब्धता को देखकर किसानों ने ज्यादा पानी लगने वाली फसलें जैसे गन्ना, केला इत्यादि को लगाना चालू किया। शुरू के कुछ वर्षों में किसानो को इससे बहुत लाभ  हुआ। सिंचाई की इस व्‍यवस्‍था के साथ जरूरी जलनिकास की सुविधा न होने के कारण जलभराव एवं लवणीयकरण की समस्या भी उत्पन्न होने लगी जिससे फसल उत्पादकता मे फि‍र से प्रतिदिन कम हो रही है। इस फसल उत्पादकता को बढाकर पूर्वतः करने के लिए और भविष्य में इसे बरकरार रखने के लिए सिंचाई के साथ जलनिकास करना बहुत ही जरूरी है। काली मृदा में पानी के प्रवेश का दर बहोत कम होने से और मृतिका का प्रमाण अधिक होने से जलभराव एवं मृदा लवणीयकरण की समस्या बहोत तेजीसे उत्पन्न होती है इसीलिए इसमें जलनिकास और भी ज्यादा जरूरी है। इन् सभी समस्यांओ से निपटने के लिए उपसतहिय  जलनिकास...