19 Jul किसान रथ मोबाइल ऐप
Kisan Rath Mobile App कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में तीन मई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है।इसके साथ ही इस लॉकडाउन में किसानों को फसल और सब्जी बेचने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं किसानों की इस परेशानी को देखते हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 17 अप्रैल 2020 को कृषि भवन में ‘किसान रथ’ मोबाइल एप लॉन्च किया। इसकी टैग लाइन है “किसान का अपना वाहन "। लॉकडाउन जैसी स्थिति में किसानों को फसल और सब्जी बेचने में काफी परेशानी हो रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों की इस परेशानी को देखते हुए यह ऐप लॉन्च किया है. किसान रथ मोबाइल ऐप का उद्देश्यरू इस समय पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है जिसकी वजह से किसान अपनी फसलों और सब्जी बेचने में काफी परेशानी हो रही है और उन्हें काफी नुकसान हो रहा है तथा उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से किसान रथ मोबाइल ऐप लांच किया है. किसान रथ ऐप के जरिए किसान और व्यापारी आसानी से फसलों की खरीद और बिक्री कर सकते हैं. किसान रथ एप का फायदा क्या है? केंद्र सरकार ने किसान रथ को लॉकडाउन...