Agriculture Knowledge for Everyone

कटाई यंत्र Tag

Maintenance of farm machinery कृषि हमारा जीवन है। यह हमारे देश एवं राज्य की अर्थव्यवस्था का मेरुदण्ड है। राज्य में ही नही पुरे देश में प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है पर आज आवश्यकता है इन संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग से कृषि उत्पादकता को शीघ्र बढ़ाने की, इसलिए कृषि यंत्रों का योगदान कृषि में पैदावार बढ़ाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है । इन यंत्रों की आवयकता खेत की तैयारी से लेकर अनाज को बाजार पहुँचाने तक प्रत्येक कार्य में होता है। अतः इन उन्नत कृषि यत्रों के रख रखाव के बारे में जाने बिना उन्हें प्रयोग करने से किसान भाइयों की परेशानी बढ़ जाने की संभावना है। इसलिए किसी भी यंत्र को प्रयोग करने से पहले उससे संबधित सभी उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए एवं सही निर्देशों के अनुसार यंत्र की देख-रेख करना चाहिए। कृषि में मुख्यतः निम्न प्रक्रियायों में यंत्रो का परिचालन किया जाता है जैसे: भूमि समतलीकरण, जुताई, बुआई, फसल सुरक्षा, कटाई एवं गहाई। भूमि समतलीकरण (लेज़र लेवेलर) यंत्र एवं उसका रख-रखाव लेज़र लेवलर सूक्ष्मता खेती का बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है। यह परंपरागत विधियों से एकदम हटकर एक  अत्याधुनिक तकनीक है। जिसमे किरणों के द्वारा ट्रेक्टर के पीछे लगे मांझा (बकेट) को नियंत्रित करके भूमि को पूर्णतया समतल किया जाता है। लेज़र लेवलर के भाग : ट्रेक्टर 50 हार्स पॉवर,  ट्रांसमीटर , सेंसर...