Agriculture Knowledge for Everyone

केज लेयर फटीग Tag

Cage layer fatigue : a common problem in cage reared poultry केज लेयर फटीग पिजरे में पाली जाने वाली पोल्ट्री जैसे मुर्गी, बतख एवं  टर्की में होने वाली ऐसी पोषण सम्बन्धी बीमारी है जिसमे उनके पैर की हड्डियां मुलायम या कमजोर हो जाती है । इस बीमारी  में पैर की हड्डियां धनुषाकार हो जाती है जिससे इन पंछियों को खड़े होने तथा चलने में दिक्कत होती है । अनेक बैज्ञानिको ने इस सिंड्रोम का कारण  हड्डीओं में डीमिनेरेलाइजेसन (मिनरल्स का निकल जाना) बताया है जिससे ये पंछियां अपने पैर पर खड़ी नहीं हो पाती है । अंडे देने वाली युवा मुर्गिओं में जो अधिकतम उत्पादन के समय बैटरी केज में रहती है आजकल एक आम बीमारी है । पिजरे में प्रायः मुर्गिओं के बीच में दाना और पानी पाने की  प्रतिस्पर्धा हो सकती है ।  ऐसे में इस बीमारी से ग्रसित मुर्गियां प्रायः पिजरे के पिछले हिस्से में रह जाती है जिससे पानी की कमी (डीहाइड्रेसन) या भुखमरी की वजह से इनकी मृत्यु हो जाती है । अत्यधिक अंडा देने वाली मुर्गिओं में ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकती है । ऑस्टियोपोरोसिस में हाड़िओं का घनत्व घटने  के  कारण हड्डियां भंगुर हो जाती है साथ में कैल्शियम की कमी होने से अंडा  उत्पादन भी कम हो जाता है । ऐसी पंछियाँ दाना कम खाती है ,पड़ी रहती...