Agriculture Knowledge for Everyone

खुम्‍भी उगाऐं Tag

Cultivation Technique of Paddy straw Mushroom भारत जैसे देश में जहॉ की अधिकांश आबादी शाकाहारी है खुम्‍बी का महत्‍व पोषण की दृष्‍टी से बहुत अधिक है । यहां मशरूम का प्रयोग सब्‍जी के रूप में किया जाता है। भारत में खुम्‍बी उत्‍पादकों के दो समुह हैं एक जो केवल मौसम में ही इसकी खेती करते हैं तथा दूसरे जो सारे साल मशरूम उगाते हैं। भारत में व्‍यवसायिक रूप से तीन प्रकार की खुम्‍बी उगाई जाती है। बटन (Button) खुम्‍बी, ढींगरी (Oyster) खुम्‍बी तथा धानपुआल या पैडीस्‍ट्रा (Paddystraw) खुम्‍बी। तीनो प्रकार की खुम्‍बी को किसी भी हवादार कमरे या सेड में आसानी से उगाया जा सकता है। पैडीस्‍ट्रा खुम्‍बी की खेती मुख्‍यत: समुद्री किनारे वाले क्षेत्रों में की जाती है। यह गहरे रंग की तथा बहुत स्‍वादिष्‍ट किस्‍म है  भारत में धान पुआल मशरूम उगाने का सही समय। Sowing Time of Paddy Straw Mushroom in India भारत में धान पुआल मशरूम मई के मध्‍य से सितम्‍बर के मध्‍य तक उगाई जाती है। धान पुआल खुम्‍बी की फसल के लिए 34 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान तथा 80-85% नमी या आद्रता उपयुक्‍त रहती है। इसे कमरे के अन्‍दर या कमरे के बाहर खुले में, दोनो ही प्रकार से उगाया जाता है।  खुले में धान पुआल मशरूम की खेती। Cultivation of Paddystraw mushroom in open धान पुआल खुम्‍बी को खुले में उगाने के लिए 100 cm लम्‍बी X 60...