Agriculture Knowledge for Everyone

गेहूँ के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन Tag

गेहूँ के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकियाँ, बीज प्रसंस्करण और भण्डारण For quality seed production, it is necessary that the seed should be of advanced species, physical purity, genetic purity, germination capacity should be determined and conformed to the variety. The seed should be healthy, free from seed borne diseases, uniform in color, shape and size. गेहूँ एक महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है जिसका स्थान भारत मे चावल के बाद आता है। तथा 2021 के दौरान 31.61 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में 109.52 मिलियन टन उत्पादन हुआ यह रबी मौसम की फसल है। गेहूँ की खेती भारत के विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश उत्तराखण्ड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और कर्नाटक आदि में की जाती है। गुणवत्ता युक्त बीज की उपलब्धता किसी भी फसल / किस्म की उपज क्षमता बढ़ाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। अच्छी फसल उत्पादन लेने के लिए अच्छे बीज का होना सबसे महत्वपूर्ण है। जो कि अन्य कृषि आदानों जैसे मृदा, उर्वरक, लेबर एवं सिंचाई की क्षमता अच्छे बीज की गुणवता पर निर्भर करता है। खेत मे समान रूप से वृद्धि एवं पैदावार लेने के लिए किसानों द्वारा उन्नत प्रजातियों के बीजों को उपयोग मे लाना अति आवश्यक है। भारतवर्ष में बीज की कुल पाँच अलग अलग श्रेणीया हैं जिनमे  नाभकीय, प्रजनक, आधारीय, प्रमाणित और लेबल बीज...