Agriculture Knowledge for Everyone

चावल में बौनापन Tag

Causes of mysterious dwarfism in paddy and its adverse effect on production धान, खरीफ मौसम में उगाए जाने वाले मुख्य खाद्यान्नों में से एक है, जिसकी बुवाई जून-जुलाई में होती है और अक्टूबर में कटाई होती है। डाउन टू अर्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में धान का रकबा 13.27 प्रतिशत कम है, जबकि देश के अधिकांश हिस्सों में धान की बुवाई जुलाई के अंत तक पूरी हो गई थी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 29 जुलाई, 2022 तक लगभग 23.15 मिलियन हेक्टेयर (mha) धान बोया गया था, जो इसी अवधि के दौरान 2021 में बोए गये धान के रकबे की तुलना में 3.55 मिलियन हेक्टेयर कम है। 2022 के लिए धान का लक्ष्य क्षेत्र 41.31 मिलियन हेक्टेयर अधिक था। कम बुवाई क्षेत्र का प्राथमिक कारण, जून के महीने में मानसून की विफलता और देश के अधिकांश हिस्सों में जुलाई में इसकी सुचारू प्रगति है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल मिलाकर, मानसून 31 जुलाई तक आठ प्रतिशत 'सामान्य से ऊपर' रहा है। इस से पहले की किसान बारिश की मार से ऊपर उठ पाते, धान उत्पादको को, धान में रहस्यमयी बौनापन की समस्या का सामना करना पड़ा और यह समस्या पंजाब और हरियाणा से आ रही  है, जो देश की हरित क्रांति...