Posted at 08:36h
in
Miscellaneous
एच एल कुशवाहा, मन मोहन देव एवं आदर्श कुमार
11 views
Tractor maintenance and precautions
ट्रैक्टर एक बहुत ही उपयोगी शक्ति का साधन है तथा इसमें लागत भी काफी ज्यादा लगती है जो कि किसानों को हर स्तर पर काम आता है। अतः इसकी देखभाल भी समय-समय पर करनी चाहिए। इससे यह लम्बे समय तक कार्य करता है, कोई बाधा भी नहीं आती तथा यह जल्दी ख़राब भी नहीं होता है। ट्रैक्टर का रख रखाव प्रतिदिन, साप्ताहिक, एवं मासिक रूप से करना चाहिए।
किसान को ध्यान रखना चाहिए कि ट्रैक्टर के साथ ही उसकी परिचालन पुस्तिका को लें तथा उसे पढ़कर उसके प्रमुख बिन्दुओं पर सुझाये गए कार्य का अनुपालन करें। अच्छा होगा यदि ट्रैक्टर उपयोग पुस्तिका (लाग बुक) बनायें, जिससे वर्तमान तथा भविष्य में रिपेयर एवं मरम्मत करनी है या नहीं इसका आभास पहले ही हो जाता है।
ट्रैक्टर की मरम्मत, दिनों की संख्या के साथ-साथ, प्रयोग हुए कुल घंटों की संख्या पर निर्भर करती है इसके लिए प्रत्येक ट्रेक्टर में एक घड़ी लगी रहती है। ट्रैक्टर के उपयोग के समय इसके विभिन्न प्रणालियों की वस्तुस्थिति की जानकारी उपयोगकर्ता को होनी चाहिए जिससे किसी भी अनावश्यक टूट-फूट से कार्य के समय किसी भी प्रकार के व्यावधान से बचा जा सके।
ट्रैक्टर परिचालन से सम्बंधित कुछ प्रमुख ट्रैक्टर प्रणाली निम्नवत हैं:
हवा सफाई तंत्र (Air cleaning system)
इसका मुख्य कार्य इंजन में जाने वाली हवा की सफाई...