Agriculture Knowledge for Everyone

ड्रोन Tag

Impact of drones on farming: A new direction for modern agriculture तकनीक का तेजी से विकास हमारे जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है, और कृषि भी इससे अछूती नहीं रही है। खासकर, ड्रोन (बिना पायलट के हवाई वाहन) ने खेती की दुनिया में एक नई क्रांति शुरू की है। ड्रोन तकनीक के आगमन ने कृषि के पारंपरिक तरीकों को बदलकर उन्हें अधिक सटीक, कुशल और प्रभावी बना दिया है। आइए जानें कि कैसे ड्रोन आधुनिक खेती की दिशा को बदल रहे हैं। ड्रोन तकनीक ने कई क्षेत्रों में दक्षता और सटीकता में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इन बिना पायलट के हवाई वाहनों की उन्नत सेंसिंग और इमेजिंग क्षमताओं ने कार्यों को तेज़ और अधिक कुशलता से पूरा करने में मदद की है। ड्रोन की वास्तविक समय में डेटा संग्रहण और उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग से उपयोगकर्ताओं को तुरंत और सटीक जानकारी प्राप्त होती है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया को गति मिलती है। इसके अलावा, ड्रोन की स्वचालित उड़ान क्षमताएँ और सटीक नेविगेशन प्रणाली उन्हें निर्दिष्ट क्षेत्रों पर सटीकता से काम करने में सक्षम बनाती हैं। इस प्रकार, ड्रोन ने कृषि, उद्योग और आपातकालीन सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संसाधनों के कुशल उपयोग और समय की बचत सुनिश्चित की है, जिससे समग्र कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है। ड्रोन: एक परिचय ड्रोन छोटे, बिना पायलट के...

Agricultural Drone is a modern and contemporary version of precision agriculture ड्रोन एक मानव रहित छोटा विमान है जिसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है या यह स्वायत्त रूप से उड़ सकता है। इसमें एक जीपीएस आधारित नेविगेशन सिस्टम। कई तरह के सेंसर और एक नियंत्रक होता है। यह बैटरी आधारित ऊर्जा पर काम करता है। नियंत्रक से इसे उड़ाया और नियंत्रित किया जाता है। इस पर अंतिम उपयोग के आधार पर कई तरह के उपकरण जैसे कि कैमरा, कीटनाशक छिड़काव यंत्र आदि भी लगे होते हैं। वर्तमान बजट में खेती में ड्रोन तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया गया है। यह भारत सरकार द्वारा कृषि की उन्नति हेतु उठाया गया एक भविष्योन्मुखी कदम है। यह तकनीक किसानों को फसलों के समुचित प्रबंधन में दक्षता और सटीकता प्रदान कर सकती है। किसी भी ड्रोन को खरीदने या प्रयोग करने से पहले किसानों को बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के ड्रोनों, उनकी कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रयोगों का समुचित ज्ञान होना बहुत जरुरी है। इस लेख में इन्हीं जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। ड्रोन क्या है और कैसे काम करता है ड्रोन एक मानव रहित छोटा विमान है जिसे दूर से नियंत्रित किया जा सकता है या यह स्वायत्त रूप से उड़ सकता है इसमें एक जीपीएस आधारित नेविगेशन सिस्टम,...

Applications of Unmanned Aerial Vehicles Drones in Agriculture मानव रहित हवाई वाहन (UAV) को आमतौर पर ड्रोन के रूप में भी जाना जाता है׀ एक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) एक प्रकार का विमान है जो मानव पायलट के बिना काम करता है׀ पिछले 10-15 वर्षों में, रेडियो नियंत्रित मॉडल से उच्च अंत प्रौद्योगिकी परिवर्तनों के साथ, ड्रोन विभिन्न प्रकार के कार्यों से एकीकृत हैं׀ मूल रूप से, ड्रोन प्रौद्योगिकी विमान-रोधी लक्ष्यों का संचालन करने, खुफिया जानकारी जुटाने और दुश्मन के कुछ क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए सेना द्वारा नियोजित की जाती थी परन्‍‍‍‍तू आजकल ड्रोन तकनीक का उपयोग आम नागरि‍‍‍‍‍‍कों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के लिए कार्यों मे किया जाता है।  कृषि में अभी तक ड्रोन का उपयोग कुछ ही जगह पर किया जा रहा है। इसलिए, कृषि में यूएवी यानि‍ मानव रहित हवाई वाहन के उपयोग की काफी संभावनाए हैं। यूएवी एसोसिएशन, इंटरनेशनल ने हर साल 85-92% की वार्षिक वृद्धि , विशेष रूप से कृषि के बाजार में, दर्ज की है। वास्तव में, कृषि ड्रोन बाजार आने वाले वर्षों में 38% से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। बढ़ती जनसंख्या स्तर और बदलते जलवायु पैटर्न के कारण, कुशल कृषि की आवश्यकता अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। यूएवी के प्रकार  यूएवी के चार प्रमुख प्रकारों की पहचान की जाती है, जो हैं: मल्टी रोटर यूएवी फिक्स्ड -...