Agriculture Knowledge for Everyone

धान की बुआई Tag

बदलते परिदृश्य मे धान की सीधी बुवाई खाद्यान्न फसलों में धान अनाज वाली फसलों में दूसरी सबसे महत्वपूर्ण फसल है। देश की तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए खाद्य सुरक्षा को बनाए रखने के लिए देश में धान का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाना अति आवश्यक है। भारत विश्व का सबसे अधिक क्षेत्रफल में धान उगाने वाला देश है। जिसका कुल उत्पादन 117 मिलियन टन है देश में लगभग 43.5 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। धान की फसल भारत में मुख्य रूप से वर्षा आधारित होती है। धान की खेती मुख्य रूप से पौध तैयार कर रोपण विधि से की जाती है। रोपित धान में निश्चित रूप से पौधों की संख्या स्थापित करने, खरपतवार प्रकोप में कमी होने तथा जल रिसाव से होने वाली हानि को कम कर के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि देखी गई है जिसके कारण किसानों के बीच पद्धति अत्यंत प्रचलित है। आजकल की समस्याएं प्रदूषित वायुमंडल, बढ़ता तापमान, कार्बन डाइऑक्साइड मे वृद्धि, भू-क्षरण के साथ-साथ पानी स्रोत तथा रोग व खरपतवार से देश में धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हो रही है जिससे हमारे देश की खाद्य सुरक्षा की समस्या भी जटिल होने की संभावना बनी रहती है। धान की सीधी बुवाई विधि में किसान को खेत को तैयार करने एवं धान की नर्सरी...