Posted at 10:36h
in
Crop Cultivation
विकास कुमार एवं महेंद्र सिंह
3 views
हाईब्रिड नेपियर घास से वर्षभर हरा चारा उत्पादन
नेपियर घास का जन्म स्थान अफ्रीका का जिम्बाबे देश बताया जाता है | यह बहुत ही तेज बढ़ने वाली पौष्टिक चारा घास है इसलिए इसे हाथी घास भी कहा जाता है | इसका नेपियर नाम, कर्नल नेपियर (रोडेसियन कृषि विभाग, रोडेसिया) के नाम पर पड़ा |
सबसे पहली नेपियर हाईब्रिड घास अफ्रीका में बनाई गयी | इसे चारे के रूप में बहुत तेजी से अपनाया जा रहा है| भारत में यह घास 1912 में आई | भारत में प्रथम बाजरा-नेपियर हाईब्रिड घास कोइम्बतुर, तमिलनाडू (1953) में और फिर नयी दिल्ली में 1962 में बनाई गयी| कोइम्बतुर के हाईब्रिड का नाम कोम्बू नेपियर और नयी...