29 Nov Bloat disease: Leading cause of emergent death in animals
अफारा रोग: पशुओं में आकस्मिक मौत का प्रमुख कारण जुगाली करने वाले पशुओं में अफरा एक आम समस्या है । इनके रुमेन (पेट) में पाचन के दौरान गैस का बनना एक सामान्य प्रक्रिया है तथा यह गैस थोड़े थोड़े अंतराल पर मुँह के रास्ते से हमेशा निकलती रहती है । परन्तु जब किसी कारण बस गैस बाहर नहीं निकल पाती है, तब गैस भरने की वजह से पेट फूल जाता है। इस अवस्था अफारा कहते है। अफारे के कारण पशु की कृति या छायाचित्र बदल जाती है और पशु को साँस लेने में परेशानी होती है। कुछ पशुओं में तीव्र अफरा की वजह से आकस्मिक मृत्यु भी हो जाती है । अफरा दो तरह का होता है, झागयुक्त अफरा तथा गैसीय अफरा । झागयुक्त अफरा झागयुक्त अफरा, गैसीय अफरा की तुलना में अधिक पाई जाती है तथा इसमें रुमेन में उपस्थित तरल पदार्थ (रुमेन द्रव्य या रूमेण फ्लूइड) के ऊपर स्थायी झाग बन जाती है जिससे गैस के बाहर निकलने की मुलभुत प्रक्रिया में ही बाधा उत्पन हो जाती है । झागयुक्त अफरा का प्रमुख कारण अत्यधिक मात्रा में ताजे, तरुण रसीले घासों, लूसर्न या अन्य लेगुमिनोस (फलीदार) आहार या अल्फ़ा अल्फ़ा घास खाना है । इसके अलावा बहुत महीन पिसा हुआ अनाज का दाना खासकर गेहूं या जौ का दाना देने से भी अफरा की समस्या...