06 Dec अमरुद म्लानी (विल्ट) की रोकथाम के समन्वित रोग एवं कीट प्रबंधन
Integrated Disease and Pest Management for Prevention of Wilt in Guava अमरुद उष्ण- उपोष्णकटिबंधीय देशो की एक महत्वपूर्ण फल फसल है| अमरूद अक्सर कटिबंधों के सेब के रूप में जाना जाता है| यह उष्णकटिबंधीय अमेरिका का मूल निवासी है और भारत में देशीयकृत हुआ है| यह व्यावसायिक रूप से भारत , चीन , इंडोनेशिया , दक्षिण अफ्रीका , फ्लोरिडा , हवाई, मिस्र , यमन , ब्राजील , मेक्सिको , कोलंबिया , वेस्टइंडीज , क्यूबा , वेनेजुएला , न्यूजीलैंड , फिलीपींस , वियतनाम और थाईलैंड में मुख्य फसल है और इसकी वजह साल भर उपलब्धता, उच्च पोषण सतर, औषधीय मूल्य , और वहन करने योग्य कीमत , परिवहन , हैंडलिंग आदि है| यह भारत के लगभग सभी राज्यों में उगाया जाता है| भारतीय अमरूद की सभी किस्मे एक ही जाती से है जो की गुअजावा है| अमरूद अक्सर अमीर फल के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके बीज ओमेगा 3 और ओमेगा 6 संतृप्त फैटी एसिड से भरपूर है| विशेष रूप से फल में रेशे साथ ही विटामिन ए और सी पाया जाता है| यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, आवश्यक पोषक तत्वों से अभिग्रहित है साथ ही कैरोटीन, पोलीफीनोल, एंटीओक्सिडेंट का भी अच्छा स्रोत है| अमरुद की तीन फसले आती है पर सर्दियों की सबसे अच्छी फसल मानी जाती है, लेकिन बहुत से लोग इसे ठंडी तासीर...