03 Jun भारत में भेड़ व बकरी की प्रमुख नसलें
Major breeds of sheep and goat in India भारतीय कृषि में पशु पालन के अन्तर्गत बकरी व भेड़ पालन की महत्वपूर्ण भूमिका है जो मुख्यतः सीमांत किसान व लघु कृषकों के आजीविका के साथ निकटता से जुड़ी हुई है। समय के साथ यह व्यवसाय अपने प्रमुख उत्पादों जैसे दूध, मांस, रेशों, खाल आदि के बढ़ते मांग को देखते हुए निरंतर विस्तार की ओर अग्रसर है, जिसके अन्तर्गत मुख्यतः बहुउपयोगी नस्लों के संवर्धन द्वारा इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास हैं। भारत बकरी व भेड़ अनुवांशिक संसाधनों का एक समृद्ध भंडार है जो वर्तमान मे 34 बकरी की नस्लें और 44 भेड़ की नस्लों के रुप मे पहचाना जाता है। अन्य नस्लें जिनका पंजीकरण नही हो पाया है उनकी राष्ट्रीय पशु अंनुवाशिक संस्थान, भारत सरकार के मघ्यम से अपने भौगौलिक क्षेत्रों में पहचान कर पंजीकरण का कार्य भी किया जा रहा है जिससे भविष्य में इन नस्लों को उनकी उपयोगिता के अनुसार बढ़ावा दिया जाये और किसानों की आजीविका से जोड़ा जाये। भारत में बकरी व भेड़ की नस्लों को क्षेत्र की जलवायु व नस्ल की उपयोगिता के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। भारतीय क्षेत्र व जलवायु के अनुसार विभाजित भेड़ व बकरी की प्रमुख नस्लें निम्न हैः जलवायु क्षेत्र भेड़ बकरी ठंडा हिमालयन व हिमांचल गद्दी, चांगथांगी, गुरेज, पूंछी, भकरवाल, कश्मीर मेरिनो। गद्दी, चांगधांगी, चेगू, भकरवाल शुष्क उत्तर भारत, मध्य भारत, राजस्थान,...