Agriculture Knowledge for Everyone

मतस्‍य आहार Tag

जलीय कृषि‍ के लि‍ए मत्स्य आहार का चयन एवं भंडारण  जलकृषि में जलीय संवर्धन के विभिन्न तरीकों से मत्स्य उत्पादन की बढ़ती हुई क्षमता को देखते हुए मत्स्य किसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले संतुलित मतस्‍य आहार की काफी आवश्यकता है। जलकृषि‍ से विश्व मत्स्य उत्पादन जो ९० के दशक में लगभग १५.२ मिलियन टन था आज बढ़कर लगभग  ६३.६ मिलियन टन हो गया है (एफ.ए.ओ. ,२०१२)। विश्व मत्स्य उत्पादन में आये इस वृद्धि का मुख्य कारण जलकृषि में उत्‍तम मत्स्य आहार का इस्तेमाल है । मछलियों की उत्तम वृद्धि एवं आर्थिक रूप से पालन को सफल बनाने हेतु आहार खिलाने के तौर- तरीके एवं इसकी आवृति बहुत ही महत्वपूर्ण है । मछलियों को स्वस्थ विकास और उपापचय के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले संतुलित पोषण आहार की आवश्यकता होती है। मत्स्य आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज जैसे आवश्यक पोषक तत्व होने चाहिए। आहार सामग्री को वैज्ञानिक रूप से विकसित अनुपात के अनुसार ही चुनाव और मिश्रित किया जाना चाहिए। जलीय संवर्धन में मत्स्य आहार के लिए चयन मापदंड : भौतिक स्थिति: पैलेट का आकार समान होना चाहिए आहार में धूल की मात्रा कम होनी चाहिए पैलेट को डूबना चाहिए पैलेट की सतह चिकनी होनी चाहिए पैलेट को सूखा होना चाहिए पानी में स्थिरता: आहार की जल स्थिरता लगभग 2-3 घंटे होनी चाहिए। आठ घंटे से अधिक की स्थिरता और...