Agriculture Knowledge for Everyone

मिर्च के फायदे Tag

 Nutritional benefits and medicinal uses of chilli मिर्च के फलों के आकार, रंग, स्वाद और तीखेपन में काफी भिन्नता है. यह भिन्नता मिर्च के पोषण सरंचना में भी पायी जाती है जो मिर्च के प्रजातियों पर, किस्मों पर, फसल उगाने के तरीके पर और फलों के परिपक्वता पर निर्भर करता है. साथ ही साथ पोषण तत्वों की भिन्नता तुड़ाई उपरान्त रखरखाव और उसके भण्डारण पर भी निर्भर करता है. यह पाया गया है की विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा फलों के परिपक्वता के साथ ही सभी प्रजातियों और किस्मों में बढ़ जाती है. लाल मिर्च में विटामिन बी 6 हरी मिर्च की तुलना में काफी ज्यादा होता है.  विटामिन ए कई लोगों के लिए दुनिया में गाजर विटामिन ए का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है. हालाकि मिर्च में विटामिन ए अपने मूल रूप में उपलब्ध नहीं है परन्तु अल्फा, बीटा और गामा कैरोटीन प्रस्तुत है जिसे मनुष्यों का जिगर विटामिन ए के रूप में तब्दील कर देता है. एक व्यस्क की दैनिक विटामिन ए की आवशयकता को सिर्फ ३-४ ग्राम (लगभग आधा चम्मच) पीसी लाल मिर्च द्वारा पूरा किया जा सकता है. विटामिन ए और प्रोटीन की कमी दुनिया में सबसे ज्यादा विख्यात है. महामारी विज्ञानं के अध्यन से  यह संकेत प्राप्त होता है की विटामिन ए के उच्च सेवन से...