Agriculture Knowledge for Everyone

मोल्ड बोर्ड Tag

Summer Deep Plowing: Agricultural Activity with Many Benfits जैविक कारक जैसे कि पादप रोग, निमेटोड, कीट-पतंगे एवं खरपतवार कृषि उत्पादन में बाधक है, जिनके कारण सभी प्रकार की फसलों को व्यापक हानी होती है । अत: लाभदायक फसल उत्पादन के लिए इनका नियंत्रण करना अत्यंत आवश्यक है । मृदा जनित पादप रोगों के रोगजनक जैसे कि फ्यूजेरियम, मैक्रोफोमिना फेजोलिना इत्यादि मोनो-क्रॉपिंग (लगातार खेत में एक ही फसल लेना जैसे कि खरीफ सीजन में बाजरा तथा रबी सीजन में गेहूँ की फसल उगाना) सिस्टम में आसानी से अपनी संख्या बढाते रहते हैं । एक बार जब ये रोगज़नक़ मिट्टी के पारिस्थितिकी तंत्र में स्थापित हो जाते हैं तो इनको नियंत्रण करना बेहद मुश्किल हो जाता है, क्योंकि मृदा में बीजाणु निष्क्रिय अवस्था में कई वर्षों तक जीवित रह सकते है । इसी प्रकार निमेटोड एवं कीट-पतंगे मृदा में रहकर अपना जीवन यापन करते हैं तथा अपनी संख्या को भी बढ़ाते रहते हैं । खरपतवारों के बीज तथा जड़ मृदा में लम्बे अरसे तक जीवित रहते हैं तथा अनुकूल वातावरण मिलने पर अंकुरित हो कर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं । इन सभी हानिकारक जैविक कारकों का नियंत्रण करने के लिए विभिन्न प्रकार के रासायनिक साधन उपलब्ध हैं; लेकिन एक तो रसायनों के द्वारा इनका पूर्ण नियंत्रण काफी मुश्किल काम है और दूसरा इसके लिए भारी...