Agriculture Knowledge for Everyone

सोलर उर्जा Tag

Solar Energy Based Irrigation System: A Modern Technique कृषि कायों में लगातार यांत्रिक उपकरणो के उपयोग से खेती मे उर्जा की खपत बढती जा रही है फलस्वरूप कृृषि लागत भी वढ रही है। खेती में विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों के लिए विद्युत उर्जा का उपयोग होता है।  उर्जा की बढती कीमत में भी खेती को लाभदायक बनाने के लिए सस्ती वैकल्पिक उर्जा श्रोत की आवश्यकता है जिसे आजकल सौर ऊर्जा के द्वारा पूरा किया जा रहा है  सौर यंत्र एक ऐसा यंत्र है जो सूर्य की तेज किरणों को अवशोषित करके विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है जिससे विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र चलाए जाते हैं। इससे न केवल विद्युत व विद्युत बिल की बचत होती है बल्कि यह किसानों के लिए भी बहुत सुरक्षित मानी जाती है साथ ही साथ पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करती है। आधुनिक समय में कृषि में इस तरह  के नवीनीकरण ऊर्जा का प्रयोग बहुतायत में किया जाता है किसान अपने प्रक्षेत्र पर ही इस प्रकार के पैनल को लगाते हैं तथा सूर्य के तेज प्रकाश को सौर ऊर्जा मैं परिवर्तित कर कृषि कार्य में प्रयोग करते हैं। इस तरह विद्युत की बचत करने से किसानों की अपनी कुल आय में अतिरिक्त आय का इजाफा हो जाता है क्योंकि विद्युत में आने वाले बिल की बचत होती...