Agriculture Knowledge for Everyone

अल्टरनेरि‍या Tag

5 Major diseases of mango and their management आम भारत का प्रमुख फल है जिसे फलों के राजा की उपाधि भी दी गई है। इसके स्वाद, उम्दा सुगंधि के साथ यह फल वि‍टामि‍न ए तथा सी का एक प्रचुर स्रोत है। आम का पाैैैधा प्रकृति‍ि‍ में दढृ होता है अतः कम कीमत व कम मेहनत में इसका रखरखाव कि‍या जा सकता है। भारत में कुल फल उत्पादन क्षेत्र 1.2 मि‍लयन हेक्टेयर में आम का उत्पादन क्षेत्र लगभग 22% है तथा उत्पादन 11 मि‍लयन टन है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश सवााधिक आम उत्पादक क्षेत्र हैं इसका उपयोग अपरि‍ि‍पक्व तथा परि‍पक्व दोनों अवस्थाओं में कि‍या जाता है। कच्चे अपरि‍पक्व फलों का उपयोग चटनी, अचार व जूस बनाने में कि‍या जाता है ।  पके हुए फलों का उपयोग खाने में तथा अन्य उत्पाद जैसे की जैम, जैली, स्क्वैश, मर्मलैड , नेक्टर बनाने में होता हैआम के वि‍भि‍न्न वृद्धि अवस्थाओं में कई प्रकार के रोगों का आक्रमण होता है जिनमें से कुछ प्रमुख रोग व उनका प्रबंधन नि‍म्‍न प्रकार है- 1. सफेद रतुआ (पाउडरी मि‍ल्डयू) - यह रोग फफूंद द्वारा होता है इस रोग में पत्ति‍यों डंठलों फलों व फूलों पर सफेद रंग का पाउडर जैसा चूण जमा हो जाता है। रोग ग्रसि‍त फल व फूल शीघ्र ही गि‍र जाते हैं गंभीर परि‍स्थति‍यों में फल भी नहीं लगते । नई पत्ति‍यों...