Agriculture Knowledge for Everyone

आम नीबू एवं लिची में लिटिल लीफ Tag

6 important micronutrients for healthy crop अधिक उत्‍पादन प्राप्‍त करने के कारण भूमि में पोषक तत्‍वों के लगातार इस्‍तेमाल से सूक्ष्‍म पोषक तत्‍वों की कमी दिनोदिन क्रमश: बढती जा रही है। किसान मुख्‍य पोषक तत्‍वों का उपयोग फलसों में अधिकांशत: करते है एवं सूक्ष्‍म पोषक तत्‍वों तांबा, जि‍ंक, लोहा, जस्‍ता, मोलि‍ब्‍डि‍नम, बोरोन, मैगनीज आदि‍ का लगभग नगण्‍य उपयोग करते हैं जि‍सकी वजह से कुछ वर्षो से भूमि में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍वों की कमी के लक्ष्‍ण पौधों पर दिखाई दे रहे है। पौधों में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍वों की कमी होने पर उसके लक्ष्‍ण पौधों में प्रत्‍यक्ष रूप से दिखाई देने लगते है। फसल मे इन पोषक तत्‍वों की कमी  इन्‍हीं तत्‍वों की  पूर्ति करके की जा सकती है। फसल में सूक्ष्‍म पोषक तत्‍व की कमी के लक्ष्‍ण एवं नि‍वारण 1. फसल में तांबा या ‘कॉपर’ की कमी: कार्य – यह क्‍लोरोफिल के निर्माण में सहायक होता है। पौधों को सहनशीलता प्रदान करता है एवं चयापचय की क्रिया में सहायक होता है। कमी के लक्ष्‍ण – इसकी कमी से पौधो की नई पत्तियों में सिरा सडन हो जाता है। बढवार कम होना तथा पत्तियों का रंग हरा होना इसके प्रमुख लक्ष्‍ण है। इसकी कमी से नीबू में डाई बेक, चुकंदर में सफेद सिरा एवं सेब में सफेद सिरा, छाल खुरदुरा एवं फटने की समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है।   नीबू में डाईबेक...