01 May दुधारू पशुओं एवं दुग्ध दोहन का वैज्ञानिक प्रबंधन
Scientific management of milch cattle and milk harness भारत में डेयरी उद्योग तेजी से बढ़ रहा हैl अब इसका विस्तार सीमान्त किसानों के जीविकोपार्जन से आगे निकलकर व्यावसायिक रूप में हो रहा है l वर्तमान समय में भारत को दुग्ध उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ देश होने का गौरव प्राप्त है l विश्व के कुल दुग्ध उत्पादन में १८% हिस्सा हमारा देश उत्पादित कर रहा हैl गाय एवं भैंस हमारे देश के मुख्य डेयरी पशुओं में आते हैंl दुग्ध उत्पादक किसानों द्वारा दोनों तरह के पशु पाले जाते हैं l किसानों के लिए अधिक दुग्ध उत्पादन के लिए अच्छी नस्ल के चयन के साथ ही उनका उचित प्रबंधन भी अत्यंत आवश्यक होता है l इसके लिए सर्वप्रथम दुग्ध स्त्रवण की प्रक्रिया को समझना आवश्यक है l दुधारू पशुओं में दुग्घ स्त्रवण गाय एवं भैसों का अयन (udder) चार अलग-अलग भागों में विभाजित होता है एवं चारों भाग एक दुसरे से बिलकुल अलग होते हैंl अयन में दुग्ध उत्पादन कि इकाई इसमें पाई जाने वाली असंख्य कुपिकाएँ (एल्विओलस) होती हैl जिनके अंदर दुग्ध स्त्रवण करने वाली कोशिकाएं पाई जाती हैंl इन कोशिकाओं के चारों ओर सूक्ष्म रक्त वाहिकाएं एवं मांसपेशियां होती हैंl प्रत्येक १ लीटर दूध बनाने के लिए लगभग ४०० लीटर रक्त इन कोशिकाओं में प्रवाहित होता हैl ये कोशिकाएं रक्त से आवश्यक तत्वों को लेकर दूध...