Agriculture Knowledge for Everyone

लिलियम प्रवर्धन Tag

Different methods used for multiplication of lilium. फूल आदिकाल से ही अपने रंग-रूप और बनावट के कारण मनुष्य को अकर्षित करते रहे हैं । वर्तमान समय में फूलों की खेती एक उद्योग का रूप ले चुकी है। जो विश्व के अनेक देशों की आय का मुख्य स्रोत है । हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश प्रकृति द्वारा वर-प्रदत्त उन पर्वतीय राज्यों में से एक है जहाँ की जलवायु , फूलों की व्यावसायिक खेती व इसके प्रवर्धन के लिए सर्वथा उत्तम है । इसी कारण प्रदेश के किसान व बागवान फूलों की खेती में अधिक रुचि लेने लगे हैं।  इसके परिणाम स्वरूप पुष्प व्यवसाय के अंतर्गत क्षेत्रफल निरंतर बढ़ता जा रहा है । वर्ष 1990 में फूलों के अंतर्गत केवल 5.0 हेक्टर क्षेत्र था जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 910.0 हेक्टर हो गया है ।  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कंदीय फूलों में ट्यूलिप के बाद लिलियम एक महत्वपूर्ण फूल है जिसकी काफी माँग है । इसका लुभावना आकार, विभिन्न प्रकार के रंग, अधिक समय तक तरो-ताजा रहने व आकर्षक बनावट के गुणों के कारण कर्तित फूल के लिए संसार के प्रमुख निर्यातक देशों में उगाया जाता है । हिमाचल प्रदेश में लिलियम की खेती लगभग 20 हेक्टर भूमि पर की जाती है । इसकी खेती के लिए बल्ब मुख्यत: हॉलैंड से निर्यात किये जाते हैं । भारत सालाना...