Agriculture Knowledge for Everyone

एरोपोनिक प्रणाली Tag

Importance of Aeroponic System in Potato Seed Production आलू के उत्पादन में बीज आलू का सबसे ज्यादा महत्व होता है, क्योंकि कुल लागत का लगभग 50 प्रतिशत भाग बीज आलू का ही होता है। इसकी फसल एक संतति से दूसरे संतति में उसके वानस्पतिक कंदों द्वारा ही तैयार की जाती है, जिसके कारण बीज द्वारा विषाणु एवं फफूंद जनित बीमारियों के फैलने की बहुत अधिक सम्भावनाएं रहती हैं। पारंपरिक बीज आलू पैदा करने की विधि यूं तो बहुत विशवसनीय है परन्तु इस विधि द्वारा पैदा किये गये बीज को किसानों तक पहुंचाने में सात से आठ साल लग जाते हैं। इस दौरान अक्सर बीज में कई तरह के रोग लगने का डर बना रहता है।  इस बात को मद्देनजर रखते हुए बीज आलू उत्पादन, हाई-टेक विधि (टिश्यू कल्चर व एरोपोनिकस)  द्वारा तैयार करने पर बढ़ावा दिया जा रहा हैं। बीज आलू उत्पादन की परंपरागत विधियों की कमियां इन विधियों में गुणन दर कम होने की वजह से किसान तक पहुंचते-पहुंचते बीज काफी पुराना हो जाता है और कई तरह के रोग लगने की आशंका रहती है। आलू की टिश्यू कल्चर विधि में प्रति पौधे में पांच से छः छोटे आलू मिलते हैं, इसलिये टिश्यू कल्चर पौधों की अधिक संख्या में जरूरत होने के कारण टिश्यू कल्चर प्रयोगशालाओं पर  अधिक निर्भरता रहती है जो कि अपेक्षकृत...