24 May जनवरी के कृषि कार्य
Agricultural work to be carried out in the month of January गेंहूॅ फसल: पत्ती व तना भेदक की रोकथाम के लिए इमिडाक्लोप्रिड 200 ग्राम प्रति हैक्टेयर या क्यूनलफॉस 25ई.सी. दवा 250 ग्राम प्रति हैक्टेयर का प्रयोग करें। प्रोपीकोनाजोल 0.1 प्रतिशत के घोल का छिडकाव करे। गेहूॅ की पछेती किस्मों में बुआई के 17 से 18 दिन बाद सिचाई करें तथा उसके बाद 15-20 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करते रहे। गेंहूं की फसल को चूहों से बचाने के लिए जिकं फॉस्फाइड से बने चारे अथवा एल्यूमिनियम से बनी टिकिया का प्रयोग करें। सब्जियॉं : प्याज के पौधों की रोपाई करें। प्याज के पौधों की रोपाई के बाद सिचाई करें तथा खरपतवार नियंत्रण के लिए रोपाई के बाद पैन्डामैथिलिन दवा 2.5 लिटर प्रति हैक्टेयर के दर से छिडकाव करें। गोभी वर्गीय फसल में सिचाई गुडाई व मिटटी चढाने का काम करें। पिछले माह रोपी गई टमाटर की फसल में स्टेकिगं यानि सहारा देने का काम करें। टमाटर व प्याज में जिक व बोरान की कमी होने पर 20-25 किलो जिकं सल्फेट व बोरेक्स का प्रयोग करे। दलहनी फसल मटर में फली भेदक के नियंत्रण के लिए इमिडाक्लोप्रिड 200 ग्राम सक्रिय तत्व प्रति हैक्टेअर की दर से 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करें। मटर में पत्ती भेदक के लिए मेटासिस्टॉक्स 20 ईसी दवा 1 लिटर प्रति हैक्टेयर की दर से छिडकाव करें। मटर में बुकनी...