27 Nov असामयिक, अतिवृष्टि से रबी फसलों को बचाने के लिए प्रबधंन क्रियाऐं।
Management practices to Protect the rabi crops from untimely, excessive rain पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि रबी फसल के समय असामयिक वर्षा या अधिक वर्षा के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है। इन परिस्थितियों में फसल को बचाने के लिए निम्नलिखित तुरंत एवं दूरगामी प्रबंधन की अवश्यकता होती है इन प्रबंधन क्रियाओं को किसान भाई अपनी जरूरत, परिस्थितियों एवं सोहलियत के अनुसार अपनाकर रबी फसलों को बचा सकतेे है या नुकसान को कम कर सकते है । खेत समतलीकरणः- असमतल खेत के विभिन्न भागों में पानी की कमी अथवा पानी की अधिकता होना दोनों ही स्थितियों में ये फसलों को नुकसान पंहुचाता है। खेतों के उंचा-नीचा होने के कारण जहां एक और सिंचाई जल एक समान नहीं लग पाता वहीं दूसरी ओर सिंचाई हेतु जल की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है। असमतल खेतों से भारी अथवा लगातार वर्षा के दौरान जल निकासी ठीक तरह से नहीं हो पाती है। इसके परिणामस्वरूप जहाँ से खेत नीचा होता है, वहां पानी भर जाता है, तथा फसल को नुकसान पहुँचाता है। इस नुकसान को बचने के लिए खेत का समतल होना अतिआवश्यक है। इसके लिए लेजर लैंड लेवलर मशीन एक वरदान के रूप मं उभरा है। लेजर लैंड लेवलर के उपयोग द्वारा खेत का समतलीकरण बहुत ही लाभकारी तकनीक है, जिसे कृषकों...