Agriculture Knowledge for Everyone

नवजात बछड़ों का उचित रख रखाव Tag

How to properly nurture newborn calf? पशुपालन व्यवसाय की सफलता के लिये उचित संख्या में उत्तम गुणों वाले बच्चों का विकास आवश्यक है। यही बछड़े बड़े होकर पुराने, बूढ़े तथा अनुत्पादक पशुओं का स्थान लेते है। इस तरह यह सतत प्रक्रिया चलती रहती है एवं उत्पादकता और लाभ दोनों ही बढ़ते हैं। यदि बछड़े पर्याप्त संख्या में ना हों तो अगली पीढ़ी के लिये उच्च उत्पादकता के पशु चयन करने में सफलता नहीं मिल पाएगी । यदि पालन पोषण पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बछड़ों की मृत्युदर अधिक हो जाती है साथ ही जो बच्चे बच जाते हैं उनकी वृधिदर कम हो जाती है तथा उत्पादकता घट जाती है। बछड़ों की मृत्युदर सबसे अधिक जन्म से एक माह तक की आयु में होती है। पशुओं की विभिन्न प्रजातियों में इनके कारण भिन्न होते हैं । परन्तु कुछ कारण सभी में एक जैसे होते हैं एवं इनसे बचाव के उपाय भी समान होते हैं। कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर इनका उचित प्रबंधन करने से मृत्युदर में कमी की जा सकती है। बछड़े के पैदा होने का स्थान कैसा हो?   बछड़ों का स्वास्थ इस बात पर निर्भर होता है की उसका जनन स्थल कैसा है। यह बात सभी प्रजातियों  जैसे गाय, भैस, भेड़, बकरी, शुकर आदि पर सामान रूप से लागु होती है। बच्चा देने वाले...