16 Sep प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:छोटा प्रीमियम बड़ा सुरक्षाचक्र
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: Small premium, big protection शुष्क एवं अति शुष्क क्षेत्रो मे कृषि करना किसानो के लिए बड़ा ही जोखिम भरा कार्य है। राज्य मे इस समय किसान खरीफ फसलों जैसे मूंग, बाजरा, तिल, ग्वार इत्यादि की बुवाई कर रहे है। कई किसानो ने क्षेत्र मे बारिश के अनुसार पहले ही बुवाई कर चुके है। इन क्षेत्रो मे प्राकृतिक आपदाओ जैसे कि सूखा पड़ना, बारिश मे अनिश्चितता, आँधी, तूफान, ओले पड़ना आदि से अधिक सामना करना पड़ता है। राज्य के किसानों की उन्नति के लिए सरकार द्वारा काफी सारी योजनाएं चलायी जा रही है। फसल को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आरंभ की गई है । इस योजना का उदेशय वर्षा प्रभावित क्षेत्रो मे किसानो की आय सुनिश्चित रखने के साथ साथ आधुनिक कृषि प्रणाली के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को किसी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल में होने वाली बर्बादी पर बीमा कवर प्रदान किया जाता है जिसके द्वारा किसानो को होने वाली आर्थिक क्षति की भरपाई हो जाती है । इस योजना मे खरीफ फसलों के बीमा आवेदन किसान 31 जुलाई तक कर सकते है । क्या रहता है प्रीमियम अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 8800 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खरीफ...