Agriculture Knowledge for Everyone

फलों की खेती Tag

फलदार बागीचे की स्थापना एवं प्रबंधन बागबानी एक दीर्घकालीन निवेश है अतः एक फलदार बागीचे की स्थापना एवं प्रबंधन बहुत ही सावधानीपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। अधिकतम पैदावार और ज्यादा से ज्यादा लाभ सुनिश्चित करने हेतु बागीचे के लिए उपयुक्त स्थान का चयन, सही रोपण प्रणाली, उचित रोपण दूरी, पौधों की अच्छी किस्मों का निर्धारण, नर्सरी से स्वस्थ पौधों का चुनाव, पौधों की देखभाल, फसल की मार्केटिंग इत्यादि बहुत से महत्वपूर्ण कारक हैं। बागीचे के लिए उपयुक्त भूमि और स्थान का चुनाव एक अच्छा बागीचा लगाने के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जहां पाला कम पड़े और जो प्राकृतिक विपदाओं व जंगली जानवरों से सुरक्षित हो। स्थान ऐसा हो जहां आसानी से पहुँचा जा सके। सभी तरह की मिट्टी में फल पौधे नहीं लगाये जा सकते। अत: फल पौधों की सही बढ़ौतरी, अधिक और गुणवत्तापूर्ण फल उत्पादन के लिए मिट्टी का पी. एच. मान 5.5 से 7.5 तक, मिट्टी रेतीली दोमट से बालुई दोमट और उपजाऊ होनी चाहिए। बागीचे की रूपरेखा बनाने से पहले उस क्षेत्र की मिट्टी की जाँच करवाकर उसमें उपस्थित पोषक तत्वों की जानकारी अवश्य ज्ञात कर लेनी चाहिए। भूमि की भीतरी सतह पथरीली न हो, उसमें अधिक कंकर-पत्थर न हों और न ही उसमें अधिक जल खड़ा होता हो। जमीन की भीतरी सतह तक खुदाई आवश्यक...