16 Aug फसलोंत्पादन में पोटाश का महत्व
Importance of Potash in crop production पोटेश्यिम स्वतन्त्र रूप से कार्य करने वाला पोषक तत्व है। पौधे में किसी भी यौगिक के संष्लेशण में यह प्रत्यक्ष क्रियाओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेकर फसल उत्पादन तथा उत्पाद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। यही कारण है कि मिट्टी में पोटेषियम की कमी से फसल की उपज, उसकी गुणवत्ता तथा आय में गिरावत आती है। पोटेश्यिम का फसलउत्पादन मे कार्य :- पौधों की वृध्दि से संबंधित प्रक्रियाओं में पोटेश्यिम की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका होती है। पोटेश्यिम साठ से अधिक उत्प्रेरकों (एन्जाइम) की क्रियासीलता को बढाता है। प्रकाश संष्लेशण के उत्पाद को बीज, जड़, फल तथा कन्द के निर्माण के लिये उपलब्ध कराने में पोटेश्यिम सहायक है। प्रोटीन की संरचना में सहायक होकर नाइट्रोजन की उपयोग क्षमता को बढ़ाता है। पौधों में सूखा, पाला रोग तथा कीटों के विरूध्द अवरोध क्षमता पैदा करता है। फसल की जल शोषण क्षमता में वृध्दि करके सिंचाई जल की आवष्यकता में कमी करने में सहायक है। जड़-तंत्र के स्वस्थ विकास के लिये आवष्यक है तथा मिट्टी में हवा की कमी या खराब जल निकास की दषाओं को सहन करने की क्षमता उत्पन्न करता है। फसल उत्पाद की गुणवत्त में वृध्दि करता है और उसकी भण्डारण अवधि में वृध्दि लाता है। इस तरह पोटाश का फसल गुणवत्ता में विषेश महत्व है। फलों के आकार,...