Agriculture Knowledge for Everyone

फास्फोरस उर्वरक Tag

Major plant nutrient elements and their fertilizers पौधों के पोषक तत्‍व उन तत्वों को कहते हैं जिनकी कमी से पौधे अपना जीवन चक्र पूरा न कर सकें तथा पौधों के स्वास्थ्य में जिनका सीधा योगदान हो। इन तत्वों  की कमी को केवल इन्हीं तत्वों के प्रयोग से ही पूरा किया जा सकता है। पौधों के मुख्य पोषक तत्व 17 हैं इनमे 9 मैक्रो या बहुल पोषक तत्व कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाशियम, गंधक, कैल्शियम तथा मैग्नीशियम है तथा 8 माईक्रो  या सूक्ष्म पोषक तत्व लोहा, जस्ता, तांबा, बोरोन, मोलिबडीनम, क्लोरीन व निक्कल है।   मृदा में पोषक तत्वों की कमी व उनके उपयोग की दृष्टि से नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटेशियम अधिक महत्वपूर्ण है। 1. नाइट्रोजन तत्‍व नाइट्रोजन तत्‍व फसलों मेें हरापन बनाता है तथा वानस्पतिक वृध्दि को बढ़ावा देती है। यह फसलों में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देती है। नाइट्रोजन में प्रमुख उर्वरक निम्नलिखित हैं:- उर्वरक नाइट्रोजन (प्रतिशत) यूरिया 46 कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट 25 तथा 26 अमोनियम सल्फेट 20 अमोनियम सल्फेट नाइट्रेट 26 कैल्शियम नाइट्रेट 15.5 सोडियम नाइट्रेट 16 अमोनिया घोल 20-25 अमोनिया अनहाइड्रस 82 अमोनियम फास्फेट 20 मृदा व फसलों के प्रति अनुकूलता नाइट्रोजन उर्वरकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिये मिट्टी की किस्म तथा विभिन्न फसलों के स्वभाव के अनुसार ही उर्वरकों का चुनाव किया जाना चाहिये। रेतीली जमीन में सिंचाई तथा वर्षा से पहले नाइट्रेट तथा अमाईड उर्वरकों के प्रयोग की अपेक्षा अमोनियम उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिये। खुश्क जमीनों में नाइट्रेट उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिये। धान वाली...