16 May बेबी काॅर्न- कटाई उपरांत प्रबंधन
Post harvest management of Baby Corn. बेबी कार्न को बाजार फसल के रूप में उगाया जा सकता है। कार्न के ताजेपन, नमी और गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए छिलकों के साथ बेबी कार्न का विपणन करने की शिफारिस की जाती है। बेबी कार्न की विपणनीयता का निर्धारण करने में विपणन मानक मुख्य कारक होते हैं। बाजार के मानकों में नाशीजीवों या रोगो के कारण होने वाले नुकसान से मुक्त, सफेद से हल्के पीले तक के भिन्न रंग बेबी काॅर्न की बेलनाकार आकृति और आकार के आमाप शामिल होते हैं। उद्योग में बाजार/ डिब्बे बंदी के लिए इष्टतम आकार की आवश्यकता है। छिलका उतरे हुए बेबी कार्न 4.5 से 10 सेमी. लम्बे, और 7 से 17 मिमी. ब्यास के होने चाहिए। दाने का छोटा आकार, दानों की सीधी पंक्तियां नुकीले शिरे जैसी विशेषतायें हैं जिन्हें उच्च गुणवत्ता वाले बेबी काॅर्न के लिए बरीयता दी जाती है। शहरों के पास स्थित किसान लाभप्रद स्थिति में होते हैं क्योंकि वे होटलों में और बाजारों में सीधे बिक्री कर सकते हैं। लवण जल की घोल में संरक्षित किये गये प्रसंस्कृत/ डिब्बा बंद तथा शीशे के जारों में पैक बेबी कार्न उन किसानों के लिए एक अच्छा अवसर है जो परिनगरीय बाजारों से दूर है। ताजे के साथ ही प्रसंस्कृत बेबी कार्न के लिए निर्यात के ब्यापक अवसर...