Agriculture Knowledge for Everyone

ब्राम्ही Tag

सामान्य बीमारियों के लिए प्रमुख औषधीय पौधे प्राचीन काल से ही मनुष्य सामान्य रोगों के शमन के लिए अपने दैनिक जीवन में औषधीय पौधों का प्रयोग करते आ रहा है। इस आधार पर सामान्य रोगो के चिकित्सा को सर्वसुलभ तथा सस्ता बनाया जा सकता है। अपने पूरे जीवनकल में हम इन औषधीय पौधों का उपयोग किसी न किसी रूप में करते हैं। इनमें मारक गुण काम और शोधक अधिक होता है। ये औषधीय पौधे रोगों को दबाती नहीं, वरन उखाड़ती और भागती हैं।  जीवन-शक्ति संवर्धक औषधीय पौधे हमारे आस-पास ही खेतों, जंगलों में बहुताय उपलब्ध हैं। सही औषधीय पौधे उपुक्त क्षेत्र से, उपयुक्त मौसम में एकत्र की जाए, उन्हें सही ढंग से रखा और प्रयुक्त किया जाए तो आज भी इनका चमत्कारी प्रभाव देखा जा सकता है। आहार एवं औषधि प्रयोजनों के लिए प्रयुक्त होने वाली औषधीय पौधे अपने आपमें पूर्ण हैं, इनमें प्रत्येक की संरचना अनेक यौगिकों, क्षारों, रसायनों एवं खनिजों के सम्मिश्रण से हुई हैं, इसलिए इनमें प्रत्येक औषधीय पौधे परिपूर्ण हैं। इनसे कठिन रोगों की सरल चिकित्सा संभव हैं। प्रत्येक औषधीय पौधे स्वयं में समग्र हैं। इनका प्रयोग वैधकीय सलाह से ही करें। कुछ औषधीय पौधों को अपने घर के आस-पास या गृहवाटिका में लगा कर उनका लाभ ले सकते हैं। 1. ब्राम्ही (बाकोपा मोनिएरी) - यह पौधा भारत के सभी प्रदेशों...