18 Apr बेबी काॅर्न की उत्पादन तकनीकी
Baby Corn Production Technology मक्के के अनिषेचित भुट्टे को बेबी काॅर्न कहते हैं। इसकी लम्बाई 6-12 सेमी. एवं ब्यास 1-1.5 सेमी. होता है। अच्छा बेबी काॅर्न हल्के पीले रंग का होता है। सिल्क आने के 1-3 दिन के अन्दर इसकी तुड़ाई करनी चाहिए। एक वर्ष में बेबी काॅर्न की 3-4 फसलें ली जा सकती हैं। इसकी कम लागत में उत्पादन, देश के भीतर उच्च मांग, आशाजनक बाजार, मूल्य संवर्धन की गुंजाइश, स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहायता और बढ़ी हुई आय के कारण यह किसानों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ताजी भुट्टों की कटाई के बाद बेबी काॅर्न के बचे हुए डंठल और पत्तियां पशुधन के खाद्य पदार्थाें और साइलेज के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। यह घर और रेस्टोरेंट के व्यंजनों में एक संघटक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बेबीकार्न में अधिक फास्फोरस (86 मिग्रा/ 100 ग्रा खाद्य हिस्सा), फोलेट, रेशा, बिटामिन बी, और कम कैलोरी के कारण यह अधिक पोषक है। बेबी काॅर्न की उत्पादन तकनीक बेबीकाॅर्न का उत्पादन सामान्य मक्का उत्पादन के समान ही है केवल इस में घनत्व, नर मंजरी को हटाना और जल्दीक टाईका अन्तर है। बेबी काॅर्न की खेती के लिए मृदा बेबी काॅर्न की खेती के लिए अच्छी प्रकार से सिंचित, बलुई दोमट से सिल्टी दोमट मृदा उत्कृष्ट होती है। हल्की और समभावी मृदायें बेहतर होती...