Agriculture Knowledge for Everyone

मछलियों के मूल्य वर्धित उत्पाद  Tag

Value Added Popular Products of Fish हम जानते है की प्रोटीन के लिए मछली सबसे सस्ती श्रोत है । खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में मूल्यवर्धन सबसे चर्चित शब्द है,मछलियों का मूल्यवर्धित उत्पाद को निर्यात करके हमारेअर्थव्यवस्था की वृद्धि भी होती है। इन उत्पादों को जीवित मछलियों से लेकर हमारे खाने में परोसने के लिए तैयार किया जाता है। समुद्र से पकडे हुए मछलियों से विभिन्न प्रकार के मछलियों के उत्पाद बनाये जाते है, जिनका दाम बाजारों में बहुत मंहगा रहता है । लेकिन पश्चिम बाजारों में ऐसे कई उत्पाद पहले से ही उपलब्ध है । पारंपरिक तरीके से बनाये गये अन्य उत्पादों से यह मछलियों से बना हुए उत्पाद एकदम अलग है । मछली से बना उत्पाद बहुत ही जटिल, गतिशील, संवेदनशील और मंहगा भी रहता है । मछलियों के मूल्य वर्धित उत्पादो के प्रकार 1. फिश समोसा:- फिश समोसा बनाने के लिए सामग्री: २०० ग्राम मछली मिंस मिट मैदा २०० ग्राम मैदा १/२ चम्मच अजवाइन २ चम्मच घी ३ उबले आलू ५० ग्राम मटर के दाने २ चम्मच तेल १/२ चम्मच जीरा १५ ग्राम हरी मिर्च ५० ग्राम प्याज लहसुन अदरक पेस्ट १/२ चम्मच जीरा पाउडर ५० ग्राम हरा धनिया १/२ चम्मच हल्दी १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर १/४ चम्मच कटी गाजर नमक स्वाद अनुसार   समोसा बनाने की विधि: फिश समोसा बनाने के लिए सबसे पहले ऐसे मछली का चयन करे जिसमे वसा की मात्रा कम रहे उदाहरण: रोहू, कतला, मृगला आदि।...