Agriculture Knowledge for Everyone

रोग प्रतिरोधक क्षमता Tag

Genetic engineering for disease resistance in plants: Recent progress and future perspectiveविश्व की बढ़ती जनसंख्या, जो वर्तमान समय में 7.3 बिलियन से बढ़कर 2050 तक कम से कम 9.8 बिलियन हो जाने की सम्भावना है, उन्हे खिलाने के लिए, आधुनिक कृषि में विकास की सभी सम्भावनावो को तलाशने की जरुरत होगी जिससे पर्याप्त पोषक तत्व और उनके खद्दान्न की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। यह लक्ष्य काफी गम्भीर और चुनौती पूर्ण भी है क्योंकि फसलों को विभिन्न बीमारियों से काफी नुकसान होता है। उदाहरण के तौर पर, जीवाणु संबंधी और फफूंद रोगजनकों द्वारा फसल की पैदावार में लगभग 15% की कमी आती है और वायरस से पैदावार में अनुमानतः 3% की कमी आती है । कुछ फसलों जैसे आलू के लिए, सूक्ष्मजीवीय संक्रमण से होने वाली हानि 30% से अधिक होने का अनुमान रहता है। रासायनिक घटको के उपयोग के विकल्प के रूप में, सूक्ष्मजीवीय संक्रमण के प्रतिरोध को बढ़ाने के लिए शोधकर्ता पौधों की आनुवंशिक संरचना को बदल रहे हैं। पारंपरिक प्रजनन विधि, फसल सुधार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है लेकिन आम तौर पर यह एक लंबी और श्रम प्रधान प्रक्रिया है जिसमें फसलों की बड़ी आबादी के साथ-साथ इनके कई पीढ़ियों की परीक्षा की आवश्यकता होती है। आनुवंशिक अभियांत्रिकी (जेनेटिक इंजीनियरिंग), जो प्रत्यक्ष रूप से एक जीव की...