21 Feb Improved Varieties of Rose
गुलाब उगाने के लिए उन्नत किस्में Color रंग Varieties किस्म 1. संकर टी प्रजाति की किस्में: ये किस्में संकर परपेचुअलज व टी गुलाब के संकरण से विकसित की गई हैं। इनके फूल बडे आकार, सुन्दर रंगों और लम्बी शाखाओं या डण्डियों पर लगने वाले होते हैं। विभिन्न रंगो के अनुसार प्रमुख किस्में इस प्रकार हैं। Red लाल व सिंदूरी क्रिश्चन डायर, सुपरस्टार, हैप्पीनैस Yellow पीला गोल्डन जॉएंट, पीस, पूर्णिमा Pink गुलाबी कान्फीडैंस, फर्स्ट प्राईज, एफिलटावर White सफेद तुषर, जूनब्राईट, मैसेज Blue नीला अनुराग, पैराडाईज, ब्लूमून Mixed मिश्रित रंग केयरलैस लव, अमेरिकन हैरिटेज 2. फलोरीबन्डा प्रजाति की किस्में: ये किस्में संकर टी गुलाब व बौनी पोलिएंथा के संकरण से विकसित की गई हैं। इनके फूल बडे आकार वाले गुच्छों में लगते हैं। विभिन्न रंगो के अनुसार प्रमुख किस्में इस प्रकार हैं। Red लाल व सिंदूरी जन्तरमन्तर, मारलीना, गैबरिला Yellow पीला बलिना, सनफलेयर, गोल्डबनी Pink गुलाबी क्वीन एलिजाबेथ, मरसिडीज, बेलिन्डा White सफेद आइसबर्ग, हिमांगनी, मारगेट मैरील Blue नीला शॉकिंग ब्लू, एंजिलफेस, लैवैन्डर प्रिंसेस Mixed मिश्रित रंग बंजारन, डांस, मधुरा 3. पौलिएंथा प्रजाति की किस्में ये किस्में के फूल गुच्छों में लगते हैं तथा इसके पौधे बोने होते हैं। इसकी प्रमुख किस्में हैं: चाईनाडॉल, आईडियल, पिंकशावर, तथा इकों 4. मिनियेचर प्रजाति की किस्में ये किस्में छोटी पत्तियों तथा छोटे फूलों वाले गुलाब होते हें। इस प्रजाति की प्रमुख किस्में इस हैं: सिन्ड्रेला, बेबीगोल्ड, रोजमैरिन 5. क्लाईम्बर एवं रैम्बलर प्रजाति की किस्में इस प्रजाति की किस्में बेल वाली होती हैं। क्लाईम्बर में फूल एक स्थान से एक से तीन तक...