Agriculture Knowledge for Everyone

सोयाबीन फसल Tag

Soybean Crop and its 6 Major Insects सोयाबीन (ग्लाइसिन मैक्स), जिसे कई जगह सोजाबीन के नाम से भी जाना जाता है,एक खरीफ की वार्षिक फसल है|  इसे व्यापक रूप से खाद्य बीन के लिए उगाया जाता है तथा यह दलहन के बजाय तिलहन की फसल मानी जाती है | इसके मुख्य घटक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, एवं वसा होते हैं | प्रोटीन की अधिक मात्रा होने के कारण इससे दूध उत्पाद बनाए जाते हैं | यह पशु आहार और भोजन के लिए प्रोटीन का एक अच्छा और सस्ता स्रोत है |  इससे बनने वाले खाद्य पदार्थो में सोया सॉस,और किण्वित बीन पेस्ट, नाटो,और टेम्पेह शामिल हैं|  सोयाबीन का वनस्पति तेल, खाद्य और औद्योगिक अनुप्रयोगों में उपयोग किया जाता है| इसकी फलियों में महत्वपूर्ण फायटिक अमल,आहार खनिज और विटामिन बी अधिकांश मात्रा में पाये जाते हैं| सोयाबीन में वसा बहुत कम मात्रा में तथा कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं होता| इसके प्रमुख आहार खनिज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और सेलेनियम हैं| यह बहुत सी बीमारियों जैसे कैंसर ,ह्रदय रोग को दूर करता है तथा शरीर में हड्डियों को मजबूत करता है| सोयाबीन की खेती – उत्तराखंड मे सोयाबीन  खरीफ की मुख्य तिलहनी फसल है| सोयाबीन में 40% प्रोटीन व 20% तेल की मात्रा पायी जाती है| प्रदेश के बुंदेलखंड के सभी जनपदों एवं बदायु ,रामपुर, बरैली, मेरठ एवं शाहजहांपुर जिलों में...