Agriculture Knowledge for Everyone

स्मार्ट खेती Tag

मोबाइल ऐप के द्वारा खेती के लिए युवाओ का सशक्तिकरण All kinds of information and tips are available at any time through the mobile app. Available information is localized, increasing accuracy as needed. The information is updated regularly and distributed through various applications. The farmer need not worry about getting information from other sources. भारतीय आबादी के बड़े हिस्से की आय एवं आजीविका का प्राथमिक स्रोत कृषि है। कृषि विशेषज्ञों ने स्मार्ट खेती के लिए नई प्रौद्योगिकियों को लाया है जो उन्हें लागत कम करने, पैदावार को अधिकतम करने और मुनाफे में वृद्धि करने में सक्षम बना रहा है। इस कड़ी में “मोबाइल ऐप” की तुलना में स्मार्ट खेती का कोई बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता है। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का उपयोग स्थानीय रूप से सूचना और कृषि को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने की दिशा में काम कर रहा है। 58%  भारतीय परिवार अभी भी कृषि को अपनी आजीविका के सबसे प्रमुख स्रोत के रूप में मानते हैं, यह एक बढ़ते और समृद्ध भारत के लिए डिजिटल कृषि पर अधिक ध्यान देने का समय है। खेती में किसानों का मार्गदर्शन करने के लिए खेती से संबंधित एप सबसे सुविधाजनक और उपयोगी माध्यम है। यह हमें किसी भी फसल या सब्जियों की खेती,  बुवाई या कटाई का उचित...

Ocean Farming: Smart and Sustainable agriculture on water bodies कृषि एवं संबंधित उद्योग वैश्विक स्तर पर मौलिक और वास्तविक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम इस अपरिहार्य परिवर्तन को समझें और कृषि में संरचनात्मक बदलाव की वैश्विक गति को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। कृषि में इस तरह के परिवर्तन के कारणों पर तीन बिन्दुओं के तहत चर्चा की जा सकती है। सबसे पहले, विश्व में मानव आबादी की निरंतर वृद्धि वास्तव में हमें 2050 (संयुक्त राष्ट्र, 2019) तक 10 बिलियन जनसंख्या तक ले जायेगी और कोविड-19 जैसी महामारी ने पहले ही वैश्विक खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में बहोत बडा व्यवधान पैदा किया है। दूसरा, अंधाधुंध उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग, मीठे पानी का खनन, वनों की कटाई, भूमि क्षरण, मृदा की उर्वरता में गिरावट और अत्यधिक एकल फसल पध्दती इत्यादी से वैश्विक कृषि के कार्बन फुट प्रिंट बढ रहे है और उसके द्वारा संचालित वैश्विक जलवायु परिवर्तन इस बदलाव का कारण है। तैरते कृषि का महासागरीय खेती के रूप में आभासी प्रतिनिधत्व (स्त्रोतः फोब्र्स पत्रिका 2020) तीसरा, इस संरचनात्मक कृषि परिवर्तन को नैनो-उर्वरक, परिशुद्धि खेती, ऊध्र्वाधर खेती, ड्रोन, रोबोटिक्स, उपग्रह, स्वचालित कृषि मशीनरी और मशीन लर्निंग जैसी नवीन वैज्ञानिक तकनीकों द्वारा भी संभव किया जा रहा है। वर्तमान में, वैश्विक भूमि क्षेत्र का 11 प्रतिशत क्षेत्र...