Agriculture Knowledge for Everyone

हारमोन Tag

Importance of Plant Hormones on Citrus Species विश्व में नीबूवर्गीय फसल आर्थिक रूप से महत्तवपूर्ण है। ये फल विकसित और विकासशील देशों में उगाए जाते हैं, और विटामिन ‘सी’ का महत्वपूर्ण स्त्रोत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा संचालित किये गए उच्चतम गुणवत्तापूर्ण ताजे नीबूवर्गीय फलों की मांग हमेशा से रही है। उच्च गुणवत्ता के ताजे और स्वस्थ फल पाने के लिए वनस्पती और प्रजनन के चरणों के दौरान, हार्मोन का उचित संतुलन होना जरूरी है। इसलिए हमें प्रथमतः पौध- हॉर्मोन्स और विकास नियामक की पारिभाषिक भिन्नता समझना जरूरी है। पौध-हॉर्मोन्स को फाइटोहोर्मोंस भी कहा जाता है, जो स्वाभाविक रूप से प्राप्त होनेवाला, जैविक और पेड़ो में संकेत उत्पादीत करने वाला घटक है, और यह अत्यंत कम मात्रा में पाया जाता है। हार्मोन स्थानीय स्तर पर लक्षित कोशिका में कोशिकीय प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं, और पौधे के अन्य कार्यात्मक हिस्सों में जाते हैं। हार्मोन्स से फूल, डंठल, पत्ते, पत्तों का झड़ना और फलों का विकास एवं परिपक्वता का निर्धारण होता है। पेड़ो में पशुओं के विपरित ग्रंथियों का अभाव होने से वह होर्मोन्स का उत्पादन और स्त्राव नही कर सकते। पौध-हार्मोनस पर पेड़ो का आकार, बीज विकास, फूल धारणा का समय, फलों का लिंग, पत्तों और फलों का वार्धक्य निर्भर होता है। इससे यह साबित होता है, कि प्रभावित प्रक्रियाओं में मुख्य रूप से...