13 Aug अमरूद: एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत
Guava: Enriched Source of Antioxidants अमरुद सबसे लोकप्रिय उष्णकटिबंधीय फल हैं, जिन्हें दुनिया भर में उगाया जाता है। अमरुद को ‘’उष्णकटिबंधीय का सेब’’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसका उत्कृष्ट पाचन और पोषक तत्व, उच्च स्वाद और मध्यम मूल्य पर प्रचुर मात्रा में उपलब्धता है, अधिक सहिष्णु होने के कारण इसकी सफल खेती अनेक प्रकार की मिट्टी तथा जलवायु में की जा सकती है। जाड़े की ऋतु मे यह इतना अधिक तथा सस्ता प्राप्त होता है कि लोग इसे निर्धन जनता का एक प्रमुख फल कहते हैं। अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। फल विटामिन-सी, पेक्टिन और कैल्शियम, फास्फोरस और लोहे जैसे खनिजों में समृद्ध है। अमरूद के फल में मौजूद पेक्टिन की उच्च सांद्रता कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। यह शरीर में मौजूद कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है, इसलिए यह प्रोस्टेट कैंसर, स्तन कैंसर और मौखिक कैंसर को रोकने में लाभकारी पाया जाता है। ये आहार फाइबर सामग्री में भी उच्च हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो मधुमेह से पीड़ित हैं। अमरूद भी विटामिन-ए का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, इसलिए ये नेत्र स्वास्थ्य और नेत्र दृष्टि को बढ़ाने में भी फायदेमंद हैं। यह शरीर...