Agriculture Knowledge for Everyone

aquaponic Tag

Vertical Farming: Current Status and Future Prospects विश्व की जनसंख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है साथ ही साथ बहुत बड़ी तादात में लोग कृषि छोड़कर बड़े शहरों की और पलायन कर रहे है । कृषि छोड़ने के कई कारणों में से एक कारण खेती योग्य भूमि में कमी है। खेती योग्य भूमि की कमी को देखते हुए भविष्य में आने वाले भुखमरी एवं कुपोषण का अनुमान लगाया जा सकता है । इसके अतिरिक्त जलवायु परिवर्तन ने परम (एक्सट्रीम) मौसम घटनाओं की आवृत्तिओ को बढ़ा दिया है जोकि परंपरागत कृषि के लिए ख़तरा पैदा करता है । वर्टीकल फार्मिंग (खड़ी खेती) जैसी आधुनिक तकनीक संभावित रूप से लोगों के लिए पर्यावरण-सतत, आसानी से उपलब्ध, पौष्टिक और सस्ती भोजन प्रदान करने का समाधान हो सकती है। वर्टीकल फार्मिंग (खड़ी खेती) की मुख्य बात यह है की इसमें रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जाता है । इस खेती का मदद से आम आदमी अपनी छतो और छोटी से जगह में भी अपने प्रयोग के हिसाब से सब्जियां पैदा कर सकेंगे । इस खेती के लिए ना तो मिट्टी की जरुरत है ना तो अधिक धूप की।  Source: weburbanist.com एक वर्टीकल खेत के साथ आत्मनिर्भर गांव का सचित्र प्रदर्शन वर्टीकल खेत बनावट वर्टीकल फार्मिंग (खड़ी खेती) में पौधों को बहुसतही ढांचों में उगाया जाता है। यह तकनीक प्रायः नियंत्रित...